ईरान के ‘चार चिराग’ से हिली दुनिया! तेल सप्लाई पर पकड़, भारत में बढ़ा LPG संकट

Iran’s 4 Strategic Choke Points | Global Fuel Crisis & Impact on India | Donald Trump | America Iran
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 27 March 2026 9:00 PM IST

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने वैश्विक ऊर्जा सप्लाई पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. अमेरिका के साथ टकराव के हालात में ईरान सीधे मुकाबले के साथ-साथ रणनीतिक तरीकों का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे दुनिया भर में ईंधन आपूर्ति प्रभावित हो रही है. इससे यह भी साफ हो रहा है कि किसी भी बड़े संघर्ष में ऊर्जा मार्गों का नियंत्रण कितना अहम होता है. ईरान कुछ अहम समुद्री रास्तों और तेल केंद्रों पर अपनी पकड़ के जरिए दुनिया पर दबाव बना रहा है. जैसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जो दुनिया का सबसे अहम तेल शिपिंग रूट माना जाता है, वहीं बाब-एल-मंदेब और खार्ग द्वीप जैसे क्षेत्र भी सप्लाई चेन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. इन इलाकों में हलचल बढ़ने से तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है.


Similar News