अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन वीजा प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. 2026 में भारतीय पासपोर्ट धारकों को कई देशों में आसान एंट्री की सुविधा मिल रही है. विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 27 देशों में भारतीय नागरिकों को वीजा फ्री एंट्री मिलती है, जबकि 47 देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा उपलब्ध है. इसके अलावा 66 देश ऐसे हैं, जहां भारतीय यात्रियों के लिए ई-वीजा की सुविधा है. हालांकि, बिना वीजा यात्रा का मतलब यह नहीं कि हर देश में बिना शर्त प्रवेश मिलेगा. कुछ नियम और शर्तें लागू होती हैं.