SIR के विरोध में दिल्ली के कनॉट प्लेस में अलग-अलग संगठनों और ट्रेड यूनियनों के लोग प्रदर्शन के समर्थन में पहुंचे. इंडियन फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने SIR को रद्द करने की मांग उठाई और आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के जरिए बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जा सकते हैं. वहीं, प्रदर्शन के दौरान कारोबार पर पड़ रहे असर को लेकर भी सवाल उठे. कनॉट प्लेस के व्यापारियों की चिंता थी कि प्रदर्शन के चलते ग्राहक बाजार में नहीं आ रहे हैं, जिससे दिवाली के सीजन में कारोबार प्रभावित हो रहा है. इस पर ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों ने माना कि त्योहार के समय व्यापारियों की परेशानी पर भी विचार होना चाहिए. हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि जब लोगों को अपनी मांगें सरकार तक पहुंचानी हों, तो वे प्रदर्शन करने कहां जाएं?