बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर छिड़ी बहस के बीच अब एक और धर्माचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भगवान राम और कृष्ण की तुलना किसी मनुष्य से नहीं की जानी चाहिए. उनके मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री का भाव गलत नहीं था, लेकिन उन्हें व्यासपीठ से ऐसे बयान देने से बचना चाहिए, जिन्हें लोग गलत समझ सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो धीरेंद्र शास्त्री को माफी मांग लेनी चाहिए. वहीं, कथावाचकों को चाटुकार कहने वाले नेताओं पर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी और सनातन धर्म के प्रचारकों का समर्थन किया.