राजस्थान होटल का वायरल VIDEO: क्या महिला और वेटर का मामला जैसलमेर के स्मृति जैन कांड जैसा? जानिए पूरा सच

राजस्थान होटल के महिला-वेटर वायरल वीडियो को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं. क्या यह सच है या स्क्रिप्टेड? जानिए वायरल VIDEO का पूरा सच.

( Image Source:  @PoojaHindu50-X )

इन दिनों सोशल मीडिया पर राजस्थान के होटल का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि एक महिला और वेटर के बीच बताया जा रहा है. वीडियो में एक महिला होटल के कमरे में नजर आती है और वहां मौजूद एक वेटर से बातचीत करती दिखाई देती है. 1 मिनट 24 सेकेंड के इस वायरल वीडियो ने जैसलमेर वाले स्मृति जैन के कांड को हवा दे दी है. सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महिला ने वेटर से राजस्थान घूमने की सबसे अच्छी जगह पूछती है.

जिस पर उसने राजस्थान या होटल में ही घूमने जैसी बात कही. जिसके बाद वेटर कहता है कि मुझे नहीं पता मैं पहली बार इंडिया आया हूं मैं नेपाल का हूं अभी 13 या 13 दिन हुए हैं. इसके बाद महिला वेटर को ब्लाउज का बटन बंद करने को कहती है. इसके बाद वेटर जाने लगता है और महिला कहती है और फिर अश्लील हरकत शुरु हो जाती है. वायरल वीडियो को लेकर सोशल में तरह-तरह का दावा किया जाता है कोई इसे स्क्रिप्टेड बता रहा है तो कोई इसे हनीट्रैन. स्टेट मिरर इन किसी दावों की पुष्टि नहीं करता है.

क्या था जैसलमेर का स्मृति जैन वाला कांड?

राजस्थान तक के मुताबिक, आपको ये बता दे कि बीते कुछ महीने पहले राजस्थान के जैसलमेर से एक ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक लड़की स्मृति जैन और उसका प्रेमी अनजान शख्स को पकड़कर पोर्न वीडियो बनाते थे और उसे पोर्न वेवसाइट पर डालकर पैसा कमाते थे तो ये मामला तब चर्चा में आया था जब स्मृति और उसके प्रेमी ने एक बकरी चराते बुजुर्ग को इसका शिकार बनाया था.

‘Full Video’ और Telegram Link के नाम पर क्या चल रहा है?

वहीं बात करें इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है तो, वीडियो यहीं खत्म नहीं होता. इसके आगे के हिस्से को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं और कुछ अकाउंट्स इसे कथित तौर पर अश्लील वीडियो बताकर शेयर कर रहे हैं. कई पोस्ट में 'Full Video' के नाम पर टेलीग्राम चैनल या अन्य लिंक पर जाने के लिए लोगों को उकसाया जा रहा है.

वीडियो के साथ शेयर की जा रही पोस्ट्स में सनसनीखेज कैप्शन और भड़काऊ टेक्स्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है. कुछ पोस्ट यूजर्स को ‘फुल वीडियो’ देखने के लिए प्रोफाइल लिंक, टेलीग्राम चैनल या दूसरे संदिग्ध लिंक पर जाने के लिए कह रही हैं. यानी वायरल क्लिप का इस्तेमाल सिर्फ व्यूज जुटाने के लिए नहीं, बल्कि यूजर्स को दूसरे प्लेटफॉर्म पर खींचने के लिए भी किया जा रहा है. ऐसे लिंक पर क्लिक करना साइबर सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरा हो सकता है.

क्या सच में राजस्थान के होटल में हुआ था पूरा मामला?

वायरल वीडियो और इसके साथ किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. सोशल मीडिया पोस्ट्स में इसे राजस्थान के होटल का मामला बताया जा रहा है, लेकिन सिर्फ वायरल वीडियो के आधार पर यह साबित नहीं होता कि घटना वास्तव में उसी जगह या उसी परिस्थिति में हुई थी. वीडियो को लेकर यह दावा भी किया जा रहा है कि पूरा घटनाक्रम पहले से स्क्रिप्टेड या मंचित हो सकता है. इसलिए जब तक विश्वसनीय स्रोत इसकी पुष्टि न करें, वीडियो को वास्तविक घटना मानना सही नहीं होगा.

वायरल VIDEO के नाम पर क्यों फैलाया जा रहा है सनसनीखेज कंटेंट?

ऐसे वीडियो अक्सर लोगों की जिज्ञासा को निशाना बनाते हैं. शुरुआत सामान्य बातचीत से होती है, फिर वीडियो को अचानक रोककर ‘डार्क सीक्रेट’, ‘फुल वीडियो’ या ‘आगे क्या हुआ’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है. इसके बाद यूजर्स कमेंट में पूरी क्लिप मांगते हैं और इसी बहाने संदिग्ध अकाउंट्स को ज्यादा रीच मिलती है. कई मामलों में यही तरीका क्लिकबेट, फर्जी लिंक और संदिग्ध टेलीग्राम चैनलों तक लोगों को पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

किसी वायरल क्लिप के कुछ सेकेंड देखकर किसी महिला या होटल कर्मचारी के निजी संबंधों पर निष्कर्ष निकालना ठीक नहीं है. वीडियो का संदर्भ, पूरा घटनाक्रम और उसकी वास्तविकता स्पष्ट हुए बिना सोशल मीडिया के दावों को सच मानना गलत हो सकता है. सबसे अहम बात यह है कि किसी कथित निजी या आपत्तिजनक वीडियो को डाउनलोड करना, आगे शेयर करना या उसके ‘फुल वीडियो’ के नाम पर संदिग्ध लिंक फैलाना स्थिति को और गंभीर बना सकता है.

Fact Check: वायरल VIDEO की सच्चाई क्या है?

  • दावा: राजस्थान के होटल में महिला पर्यटक और होटल कर्मचारी के बीच आपत्तिजनक घटनाक्रम का वीडियो वायरल है.
  • सच्चाई: वायरल क्लिप और इसके साथ किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो को राजस्थान के होटल का बताकर शेयर किया जा रहा है, जबकि इसके मंचित या स्क्रिप्टेड होने के दावे भी सामने आ रहे हैं.

Similar News