फैजल खान Vs रौशन आनंद: छात्रों को ज्ञान का पाठ पढ़ाने वाले अब दो शिक्षक कानूनी पचड़े में, 'कोचिंग वॉर' में कूदे छात्र
पटना में फैसल खान (खान सर) और रौशन आनंद के बीच शुरू हुआ कोचिंग विवाद अब कानूनी और सोशल मीडिया लड़ाई में बदल गया है. फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में दर्ज FIR के बाद दोनों शिक्षकों के समर्थक छात्र भी खुलकर मैदान में आ गए हैं.
पटना में 2 जून की रात खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हुए हमले का मामला अब लगातार नया मोड़ ले रहा है. शुरुआत में यह मामला पत्थरबाजी और गोलीबारी के आरोपों तक सीमित था, लेकिन बाद में सामने आए एक वीडियो ने पूरे विवाद की दिशा बदल दी. खान सर (फैजल खान) ने दावा किया था कि उनके कोचिंग सेंटर के बाहर 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई थी, जिसके बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया.
हालांकि, कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर खान सर के सुरक्षा गार्ड ही फायरिंग करते दिखाई दिए. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों गार्डों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान गार्डों द्वारा दिए गए बयानों को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद इस पूरे मामले में खान सर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई. अब जांच एजेंसियां घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं.
इस विवाद ने सोशल मीडिया पर भी दो स्पष्ट खेमे बना दिए हैं. एक तरफ खान सर के समर्थक हैं, जो इसे उनके खिलाफ साजिश बताते हुए रौशन आनंद पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर रौशन आनंद के समर्थकों का कहना है आइए जानते हैं दोनों समर्थकों के बीच में क्या चल रहा है?
फैजल खान और रौशन आनंद के छात्र समर्थकों को सुनिए...
एक वायरल वीडियो में दोनों शिक्षकों के समर्थकों को सुना जा सकता है कि एक लड़की कहती है कि खान सर के छात्र हैं दहाड़ेंगे तो जरूर. मारेंगे तो जरूर तो वहीं एक और लड़की कहती है कि बस हमको एक बार परमिशन मिल जाए उनका बदला हम लोग खुद निकाल लेंगे.
वहीं रौशन आनंद के छात्र समर्थक का इस लड़की के जवाब का कहना है कि वो लड़की हम मिल जाए बस वो बदनाम कर रही है वो. कुछ खा पी कर बोल रही है. अगर वो शेरनी है तो क्या हम गीदड़ हैं क्या? आए हमारे समाने.
Deshbhakt नाम के एक यूजर ने लिखा कि, यह सही बात है फैसल खान नाम का व्यक्ति तो अरेस्ट होने चाहिए भले वह टीचर है उसे क्या फर्क पड़ता है गलत काम अगर कोई भी खान करेगा तो उसे अरेस्ट करना जरूरी है. Sonu Kumar Yadav एक यूजर ने लिखा कि दोनों द्रोणाचार्य मिलकर लग रहा है कि इस बार फिर से महाभारत करवाएंगे पटना में. इतना ही नहीं कुछ यूजर्स को एंगर अंजना ओम कश्यप को भी बीच में ला रहे हैं और फोटो भी शेयर कर रहे है.
'खान सर शिक्षक नहीं माफिया'- रौशन आनंद के समर्थक
@ocjain4 नाम एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा कि खान सर शिक्षक नहीं, माफिया हैं ..पेपर लीक करवाते हैं, उनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए ..पटना के क्षात्रों ने लगाये गंभीर आरोप .. इस वीडियो पर एक युवक कहता है कि खान सर की प्रोपर्टी की जांच की जाए वो शिक्षक नहीं माफिया है.
पेपर लीक करवाते हैं वहीं इसी वीडियो पर एक यूजर ने कहा कि खान सर छात्र को इमोशनल तरीके से यूजर करते हैं. वहीं इस वीडियो पर indresh/guddu maurya नाम के एक यूजर ने लिखा कि ये सब जीवन भर बेरोजगार ही मरेंगे कल तक खान सर अच्छे थे आज माफिया हो गए .इन लोगों को ये नहीं समझ आ रहा है असली मुद्दा पेपर लीक का था जिसको खत्म कर दिया इन सब के चक्कर में लडो आपस में.
@CJP_for_India नाम के एक द्वारा एक वीडियो शेयर किया जिसमें लिखा गया कि Khan sir पर FIR सुनकर भड़के छात्र इस वीडियो पर खान सर के समर्थक छात्र कहते हैं कि खान सर ने कुछ गलत नहीं किया है अगर वो गलत किए होते तो भाग गए होते. वहीं एक छात्र ने कहा कि खान सर सुबह क्लास भी ले रहे हैं थाने भी जा रहे हैं. वहीं खान सर के समर्थकों ने कहा कि उनकी गिरफ्तार नहीं होनी चाहिए अगर कोई हमला करने आएगा तो उसका तो जवाब दिया जाएगा और किसी आदमी के ऊपर तो फायरिंग नहीं हुई है.