ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार जीता Women's T20 World Cup, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया; जानें किस टीम ने कितनी बार जीता खिताब
ऑस्ट्रेलिया ने ICC Women's T20 World Cup 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. लॉर्ड्स में खेले गए खिताबी मुकाबले में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 7वीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया.
Women's T20 World Cup 2026 Final: महिला टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत एक बार फिर कायम रही. ICC Women's T20 World Cup 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली. लॉर्ड्स में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पूरे टूर्नामेंट की तरह फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को कोई बड़ा मौका नहीं दिया.
फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड पर शुरुआत से ही दबाव बना रहा. जिस टीम से घरेलू दर्शकों को खिताब की उम्मीद थी, वह ऑस्ट्रेलिया के सामने टिक नहीं सकी। मैच का अंत भी नाटकीय रहा, जब सोफी एक्लेस्टोन की गेंद पर पांच वाइड रन के साथ ऑस्ट्रेलिया की जीत तय हो गई. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैदान में जश्न मनाने लगे और कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स को कंधों पर उठाकर जीत का जश्न मनाया गया.
यह ऑस्ट्रेलिया का 10 संस्करणों में सातवां खिताब है। इससे पहले टीम 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में भी चैंपियन रह चुकी थी. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 क्रिकेट में अपनी सबसे सफल टीम की पहचान और मजबूत कर ली.
2009 में शुरू हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ चार टीमें ही चैंपियन बन सकी हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे है, जबकि इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड ने एक-एक बार खिताब जीता है। 2026 की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अपने और बाकी टीमों के बीच खिताबों का अंतर और बढ़ा दिया.
खबर अपडेट की जा रही है..