फेंगशुई में पवनघंटी का क्यों है इतना महत्व, जानिए कैसे बदलती है घर की ऊर्जा

फेंगशुई और वास्तु शास्त्र में पवनघंटी (विंड चाइम) को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है. इसकी मधुर ध्वनि वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा को कम कर संतुलन और शांति लाने में मदद करती है. घर या कार्यस्थल पर इसे लगाने से सुख, समृद्धि और प्रगति के रास्ते खुलते हैं.

( Image Source:  AI SORA )
By :  State Mirror Astro
Updated On : 9 April 2026 7:00 AM IST

फेंगशुई और वास्तु शास्त्र में पवनघंटी (विंड चाइम) को केवल सजावट का सामान नहीं, बल्कि ऊर्जा को संतुलित करने वाला एक प्रभावी साधन माना जाता है. कहा जाता है कि जब हवा इसके बीच से गुजरती है, तो इससे निकलने वाली कोमल और मधुर ध्वनि वातावरण में मौजूद नकारात्मकता को कम करती है और सकारात्मक ऊर्जा को सक्रिय करती है.

यही वजह है कि इसे घर या कार्यस्थल पर लगाने से शांति, सुख और प्रगति का मार्ग खुलता है. पवनघंटी की ध्वनि मन को सुकून देने के साथ-साथ मानसिक तनाव को भी कम करने में सहायक मानी जाती है. इसलिए यदि जीवन में स्थिरता, सफलता और सौभाग्य लाना चाहते हैं, तो सही प्रकार की विंड चाइम का चुनाव और उसका उचित स्थान बेहद महत्वपूर्ण होता है.

दिशा के अनुसार पवनघंटी का सही चुनाव

  • -बाजार में लकड़ी, धातु, मिट्टी और क्रिस्टल से बनी अलग-अलग तरह की विंड चाइम्स मिलती हैं. हर दिशा किसी विशेष तत्व का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए उसी के अनुसार पवनघंटी लगाने से बेहतर परिणाम मिलते हैं.
  • -पूर्व, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण दिशा को काष्ठ तत्व से जोड़ा जाता है. इन दिशाओं में लकड़ी से बनी पवनघंटी लगाना शुभ माना जाता है. यह जीवन में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करती है तथा विकास के रास्ते खोलती है.
  • -पश्चिम और उत्तर दिशा के लिए धातु की पवनघंटी उपयुक्त मानी जाती है. यह घर में संतुलन बनाए रखने, तनाव कम करने और रिश्तों में सामंजस्य लाने में मदद करती है.
  • -उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) और घर के बीच वाले हिस्से में मिट्टी, सिरेमिक या क्रिस्टल से बनी पवनघंटी लगाना लाभकारी होता है. यह मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती है.
  • -नैऋत्य दिशा दिशा में पवनघंटी लगाने से पारिवारिक रिश्तों में मिठास आती है. यह आपसी विश्वास और समझ को मजबूत करती है, जिससे घर का माहौल सुखद बना रहता है.

छड़ों की संख्या का महत्व

  • 4 छड़ वाली पवनघंटी: मुख्य द्वार के आसपास लगाने से वास्तु दोष कम करने में मदद मिलती है.
  • 5 छड़ वाली पवनघंटी: स्वास्थ्य और पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक मानी जाती है.
  • 6 छड़ वाली पवनघंटी: ड्राइंग रूम या बच्चों के कमरे में लगाने से व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आता है.
  • 8 छड़ वाली पवनघंटी: ऑफिस या कार्यस्थल पर लगाने से ध्यान और कार्यक्षमता बढ़ती है.
  • 9 छड़ वाली पवनघंटी: घर में प्रेम, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करती है.

Similar News