साप्ताहिक राशिफल: सिंह-कन्या की चमकेगी किस्मत, तुला-वृश्चिक को रहना होगा सावधान
सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा? करियर, धन, परिवार, विवाह और स्वास्थ्य का साप्ताहिक राशिफल जानें.
इस सप्ताह सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के जीवन में अलग-अलग तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं. सिंह राशि वालों के लिए काम और धन के मामले में नए अवसर बनेंगे, जबकि कन्या राशि के जातकों को नौकरी और आय से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है. वहीं तुला और वृश्चिक राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में कुछ चुनौतियों और खर्चों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, सप्ताह आगे बढ़ने के साथ परिस्थितियों में सुधार के संकेत हैं.
सिंह साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: अग्नि
- स्वामी ग्रह: सूर्य
सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह नई शुरुआत और अच्छे अवसर लेकर आ सकता है. काम तेजी से पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. हालांकि, आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और बेवजह के क्रोध से बचना होगा.
कन्या साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: पृथ्वी
- स्वामी ग्रह: बुध
कन्या राशि वालों के साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कठिन कामों और चुनौतियों को आप आसानी से पूरा कर पाएंगे. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं और निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने में सफलता मिलेगी. आय में भी बढ़ोतरी के योग हैं. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी और छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं.
तुला साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: वायु
- स्वामी ग्रह: शुक्र
तुला राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है. भागदौड़ बढ़ेगी और खर्चों में इजाफा होने से आर्थिक स्थिति पर दबाव पड़ सकता है. पारिवारिक परेशानियां और संतान से जुड़ी चिंताएं भी रह सकती हैं. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में व्यस्तता बढ़ सकती है. हालांकि, दो-तीन दिन बाद परिस्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होने लगेंगी. विवाह योग्य जातकों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं. संपत्ति से जुड़ा कोई अच्छा सौदा भी हाथ लग सकता है.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: जल
- स्वामी ग्रह: मंगल
वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकती है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं और बनते कामों में रुकावट आ सकती है. इसलिए जरूरी कामों को गोपनीय रखना बेहतर होगा. सप्ताह के अंतिम दिनों में भाग्य का साथ मिलेगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में भी लाभ के योग हैं. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें.