Shani Sade Sati: साल 2026 में इन राशियों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती, जानिए कब मिलेगी मुक्ति ?

ज्योतिष शास्त्र में शनि की साढ़ेसाती को जीवन का चुनौतीपूर्ण समय माना जाता है. साल 2026 में भी कुछ राशियों पर इसका प्रभाव बना हुआ है, जिसके कारण लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में जानना जरूरी है कि किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और उन्हें इससे कब राहत मिल सकती है.

( Image Source:  AI SORA )
By :  State Mirror Astro
Updated On : 17 March 2026 7:30 AM IST

शनि का नाम आते ही लोगों के मन तरह-तरह के डर बैठ जाते हैं. लोग सोचने लगते हैं कि कहीं उनके ऊपर तो शनि की द्दष्टि नहीं पड़ रही है. वैदिक ज्योतिष में शनि को बहुत ही शक्तिशाली ग्रह माना जाता है. शनि को न्याय और कर्म का देवता कहा जाता है. यह व्यक्तियों को उनके कर्मों के आधार पर ही फल प्रदान करते है. शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं. जिसके कारण शनि का प्रभाव व्यक्ति के ऊपर काफी लंबे समय तक रहता है.

सभी ग्रहों में शनि एक मात्र ऐसे देवता हैं जिनके पास साढ़ेसाती और ढैय्या का अधिकार होता है. ज्योतिष में शनि की साढ़ेसाती को हमेशा बुरा नहीं माना जाता है. अगर किसी की कुंडली में शनि अच्छे और मजबूत स्थिति में हैं तो शनि की साढ़ेसाती होने पर भी अच्छा फल मिलता है. आइए जानते हैं साल 2026 में किन-किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है.

इन राशियों पर होगी शनि की साढ़ेसाती 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की साढ़ेसाती तब लगती है जब शनि कुंडली में चंद्रमा से पहले, दूसरे और बारहवें भाव में गोचर करते हैं. शनि की साढ़ेसाती साढे सात साल की होती है. शनि की साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं. साल 2026 में इन राशियों पर साढ़े साती चल रही है.

  • कुंभ राशि
  • मीन राशि
  •  मेष राशि
  • साल 2026 में कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार , 3 जून 2027 को कुंभ राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी.
  • मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है. इस राशि पर साढ़ेसाती 08 अगस्त 2029 तक रहेगी इसके बाद इनको मुक्ति मिल जाएगी.
  • मेष राशि वालों पर अभी साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. इन राशि वालों पर साढ़ेसाती 31 मई 2032 तक रहेगी.

कौन-से हैं शनि साढ़ेसाती के 3 चरण?

शनि की साढ़ेसाती के 3 चरण होते हैं. पहला, दूसरा और तीसरा चरण. शनि की साढ़ेसाती के पहले चरण में व्यक्ति का मानसिक तनाव, खर्चों में वृद्धि और आय में कमी होती है. आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती है. शनि की साढ़ेसाती के दूसरे चरण में पारिवारिक, वैवाहिक और आर्थिक जीवन में काफी उथल-पुथल देखने को मिलती है. वहीं शनि के तीसरे चरण में व्यक्ति के जीवन में सुधार देखने को मिलता है. शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण बहुत ही कष्टकारी माना जाता है.

क्या हैं शनि की साढ़ेसाती के उपाय?

  • शनि की साढ़ेसाती से बचने के लिए हर शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें.
  • पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
  •  शनि के नाम नाम से दान करें.
  •  शनिवार के दिन सरसों का तेल, काली उड़द दाल, काले जूते, काले तिल आदि का दान करना शुभ माना जाता है.

Similar News