Saptahik Rashifal: धनु से लेकर मीन तक, किन राशि वालों को मिलेंगे नए अवसर और किसे रहना होगा सावधान?
इस हफ्ते धनु राशि वालों को भाग्य का साथ और नए अवसर मिलेंगे. मकर राशि के लिए भी सफलता के संकेत हैं, जबकि कुंभ राशि को खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. वहीं, मीन राशि वालों के लिए रिश्तों में मजबूती और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं.
धनु, मीन, कुंभ और मकर राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल
(Image Source: Sora_ AI )Saptahik Rashifal 20 To 26 April 2026 : इस सप्ताह धनु राशि, मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि के जातकों के लिए बदलाव, अवसर और सावधानी के संकेत मिल रहे हैं. कुछ राशियों के लिए भाग्य का साथ मिलेगा, तो कुछ को फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी गई है, आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं, लेकिन खर्चों और जोखिम से बचने की जरूरत भी रहेगी. धनु राशि वालों के अधूरे काम पूरे होंगे और नए अवसर मिल सकते हैं. हालांकि सप्ताह की शुरुआत में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं.
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सम्मान और सफलता लेकर आएगा, लेकिन लापरवाही से बचना जरूरी होगा. कुंभ राशि वालों को बदलाव और नए अवसर मिलेंगे, लेकिन जोखिम लेने से बचने की सलाह दी गई है. वहीं मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रिश्तों को मजबूत करने वाला रहेगा. हालांकि, भावनात्मक निर्णय लेने से पहले सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी रहेगा.
धनु साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: अग्नि
- स्वामी ग्रह: गुरु
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह भाग्य का साथ लेकर आएगा. अधूरे काम पूरे होंगे और नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन सप्ताह की शुरुआत में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं. प्रेम जीवन में नया उत्साह महसूस होगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि विरोधी सक्रिय हो सकते हैं. यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक साबित होंगे.
मकर साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: पृथ्वी
- स्वामी ग्रह: शनि
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतियों के साथ-साथ सफलता भी लेकर आएगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार के साथ धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में नए मौके मिलेंगे. हालांकि, किसी और का वाहन चलाने से बचें. लापरवाही से काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: वायु
- स्वामी ग्रह: शनि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह बदलावों से भरा रहेगा. नए अवसर मिलेंगे, लेकिन जोखिम लेने से बचना चाहिए. परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. प्रेम जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे. खर्चों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि सप्ताह के अंत में अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं. अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना बेहद जरूरी होगा.
मीन साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: जल
- स्वामी ग्रह: बृहस्पति
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह रिश्तों को मजबूत करने वाला रहेगा. भावनात्मक रूप से यह समय गहरा रहेगा. आर्थिक लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं. प्रेम जीवन में रोमांस और अपनापन बढ़ेगा. हालांकि, दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचें. तनाव के कारण रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है. व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें.