Budh Gochar 2026: तुला में बुध का प्रवेश, इन 5 राशियों को करियर-कारोबार में मिल सकता है लाभ
Budh Gochar 2026: 26 सितंबर को बुध तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं. जानें किन 5 राशियों को करियर, कारोबार और धन के मामले में लाभ मिल सकता है.
ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क और संचार का कारक ग्रह माना जाता है. 26 सितंबर 2026 को बुध तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं. बुध का यह राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. कुछ जातकों को रुके हुए कामों में गति मिलने के साथ धन लाभ के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. आइए जानते हैं किन 5 राशियों के लिए बुध का तुला राशि में गोचर विशेष लाभदायक रह सकता है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम दे सकता है. यदि आप बैंक लोन या किसी तरह का कर्ज लेने का प्रयास कर रहे हैं तो काम बनने की संभावना है. कला, साहित्य और लेखन से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त बनाने में सफलता मिलेगी.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुध का गोचर पारिवारिक सुख बढ़ाने वाला रह सकता है. माता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और घर का माहौल बेहतर होगा. भूमि, मकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है. विदेश या अपनी जन्मभूमि से दूर रहने वाले लोगों को नए संपर्कों के जरिए लाभ के अवसर मिल सकते हैं.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर बातचीत और संपर्कों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा. आपकी संवाद शैली लोगों को प्रभावित करेगी. भाई-बहनों और पड़ोसियों के साथ लंबे समय से चल रहा कोई मतभेद दूर हो सकता है. नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे और इनके माध्यम से कुछ अटके हुए काम पूरे होने की राह आसान होगी.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध का गोचर आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हो सकता है. व्यापार और कारोबार में मुनाफे के नए अवसर मिल सकते हैं. आपकी मधुर वाणी और समझदारी लोगों को प्रभावित करेगी. विद्यार्थी, सलाहकार और वित्त से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. इस दौरान आभूषण या सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर लाभ भाव में होने से आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. कारोबार का विस्तार करने की योजना सफल हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी के अवसर बनेंगे. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य भी सामान्य रूप से अच्छा रहने की उम्मीद है.