बेबो की अदा आए या ना आए लेकिन शिल्पा जैसा फिगर आप भी पा सकती हैं! एक्ट्रेस से जानें टोन्ड बॉडी का सीक्रेट
अगर आप सोचती हैं कि स्टार जैसा शरीर पाने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाना पड़ेगा, तो ऐसा जरूरी नहीं. आप बेबो सी अदा पाए या ना पाएं, लेकिन एक्टेस का फिटनेस रूटीन फॉलो कर उनका जैसा फिगर जरूर मेंटेन कर सकती हैं.;
फिल्मी दुनिया की ग्लैमरस अदाएं हर किसी के बस की बात नहीं होतीं, लेकिन फिट और टोन्ड बॉडी पाना नामुमकिन भी नहीं है. जब बात शानदार फिगर की आती है तो शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे पहले याद आता है. उम्र बढ़ने के साथ भी उनकी एनर्जी, फ्लेक्सिबिलिटी और स्ट्रेंथ कम नहीं हुई.
अगर आप सोचती हैं कि स्टार जैसा शरीर पाने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाना पड़ेगा, तो ऐसा जरूरी नहीं. आप बेबो सी अदा पाए या ना पाएं, लेकिन एक्टेस का फिटनेस रूटीन फॉलो कर उनका जैसा फिगर जरूर मेंटेन कर सकती हैं.
योग करना है जरूरी
शिल्पा की फिटनेस का सबसे अहम हिस्सा योग है. वह रोजाना अलग-अलग आसन करती हैं, जिनसे शरीर लचीला बनता है और मसल्स मजबूत होती हैं. योग करने से न सिर्फ कैलोरी बर्न होती है, बल्कि पोश्चर सुधारने और मन को शांत भी रहता है. अगर आप शुरुआत कर रही हैं, तो बेसिक आसन से शुरू करके धीरे-धीरे एडवांस पोज़ तक पहुंच सकती हैं.
क्या है HIIT?
अगर आप शिल्पा शेट्टी जैसा फिगर पाना चाहती हैं, तो HIIT करें. इससे पेच की चर्बी कम होती है. इसलिए ही शिल्पा शेट्टी का टमी एकदम फ्लैट है. HIIT यानी हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग. यह वेट लॉस के लिए बहुत असरदार मानी जाती है. छोटे-छोटे लेकिन तेज राउंड्स में की जाने वाली ये एक्सरसाइज हार्ट रेट बढ़ाती है और कम समय में ज्यादा मेहनत करवा देती है.
कोर स्ट्रेंथ पर खास ध्यान
फ्लैट टमी और बेहतर बैलेंस के लिए कोर मजबूत होना जरूरी है. इसके लिए रेसिस्टेंस बैंड, स्टेबिलिटी बॉल या बॉडीवेट मूवमेंट्स काफी फायदेमंद हो सकते हैं. रोजाना प्रैक्टिस से पेट, कमर और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं.
वेट ट्रेनिंग भी है जरूरी
शिल्पा अपना फिगर मेंटेन करने के लिए वेट ट्रेनिंग करती हैं. सिर्फ पतला होना फिटनेस नहीं है. शरीर को शेप देने और मसल टोन बनाए रखने के लिए हल्की-फुल्की वेट ट्रेनिंग बहुत काम आती है. इससे ताकत बढ़ती है और बॉडी ज्यादा परफेक्ट दिखती है.
आप कैसे करें शुरुआत
जरूरी नहीं कि सब कुछ एक दिन में हो. हफ्ते में कुछ दिन योग, थोड़ा HIIT, कुछ स्ट्रेंथ एक्सरसाइज, यही कॉम्बिनेशन धीरे-धीरे आपको बेहतर शेप में ला सकता है. रेगुलैरिटी ही असली मंत्र है. ग्लैमर अपने आप आए या ना आए, लेकिन अगर मेहनत जारी रखी तो शिल्पा जैसा फिट फिगर जरूर मिल सकता है.