Alia Bhatt जैसे फिटनेस पाना है आसान! एक्ट्रेस के ट्रेनर ने बताया 10 मिनट का वर्कआउट जिससे मिलेगा परफेक्ट फिगर
अगर आप भी Alia Bhatt जैसी फिटनेस पाना चाहते हैं, तो अब इसके लिए लंबे जिम सेशन की जरूरत नहीं. उनके ट्रेनर Karan Sawhney ने सिर्फ 10 मिनट का ऐसा वर्कआउट बताया है, जिसे आप कहीं भी आसानी से कर सकते हैं.
आलिया भट्ट के ट्रेनर ने बताया 10 मिनट वर्कआउट
(Image Source: instagram-@karansawhney11 )अगर आप भी आलिया भट्ट जैसी फिट और टोंड बॉडी पाना चाहते हैं, तो इसके लिए घंटों जिम में पसीना बहाना जरूरी नहीं है. एक्ट्रेस के फिटनेस कोच Karan Sawhney ने एक ऐसा आसान और असरदार 10 मिनट का वर्कआउट शेयर किया है, जिसे आप कहीं भी और बिना किसी इक्विपमेंट के कर सकते हैं. यह रूटीन खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो बिजी शेड्यूल के कारण फिटनेस को नजरअंदाज कर देते हैं.
इस माइक्रो-वर्कआउट की खासियत यह है कि यह कम समय में ज्यादा असर देता है. सिर्फ 600 सेकंड का यह हाई-इंटेंसिटी रूटीन शरीर को एक्टिव करता है, कैलोरी बर्न करता है और धीरे-धीरे परफेक्ट फिगर पाने में मदद करता है. ट्रेनर का मानना है कि अगर आप रोजाना सिर्फ 10 मिनट भी खुद को देते हैं, तो लंबे समय में इसका असर साफ नजर आने लगता है.
कहीं भी करें ये 10 मिनट का वर्कआउट
करण का यह फिटनेस रूटीन बेहद आसान और इफेक्टिव है. इसे घर, ऑफिस या यात्रा के दौरान भी किया जा सकता है. इसमें किसी भी तरह के डिवाइस की जरूरत नहीं होती. वर्कआउट को एक सर्किट के तौर पर डिजाइन किया गया है. हर एक्सरसाइज को 30 सेकंड तक करना है, फिर 30 सेकंड का ब्रेक लेना है. इस पूरे सर्किट को दो बार दोहराना होता है.
वर्कआउट रूटीन में शामिल हैं ये 5 एक्सरसाइज
1. स्क्वैट्स
यह एक्सरसाइज पैरों की ताकत बढ़ाने और शरीर की मूवमेंट को बेहतर बनाने में मदद करती है.
2. पुश-अप्स
छाती, कंधों और ट्राइसेप्स को मजबूत करने के लिए यह बेहद असरदार है.
3. प्लैंक
कोर मसल्स को मजबूत करने और शरीर के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है.
4. बाइसिकल क्रंचेस
यह पेट और साइड मसल्स (ऑब्लिक्स) को एक्टिव करता है.
5. हाई नीज
यह एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जो हार्ट रेट बढ़ाकर शरीर को एनर्जी देती है.
छोटे वर्कआउट क्यों हैं बड़े फायदे वाले?
- भले ही 10 मिनट का वर्कआउट कम लगे, लेकिन इसका असर बेहद बड़ा हो सकता है. रिसर्च बताती है कि दिन में कुछ मिनट की हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज भी दिल की सेहत सुधार सकती है.
- ब्लड शुगर को कंट्रोल में रख सकती है और मानसिक ऊर्जा बढ़ा सकती है.
- एक स्टडी में पाया गया कि दिनभर में 1-2 मिनट की तेज गतिविधि के 3-4 छोटे सेशन भी हार्ट डिजीज से मृत्यु के खतरे को लगभग 49% तक कम कर सकते हैं.
- इसके अलावा, रोजाना ऐसे छोटे वर्कआउट करने से फैट लॉस और मसल्स को बनाए रखने में भी मदद मिलती है.