Sameer Rizvi पर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, GF Yesha Sagar को लेकर कैसी-कैसी अफवाह?

समीर रिज़वी और येशा सागर को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे वायरल हैं, लेकिन अब तक किसी भी आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

( Image Source:  @RanjanSinghh_-X )
By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 30 April 2026 11:01 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया विवाद तेजी से तूल पकड़ता नजर आ रहा है. Sameer Rizvi और Yesha Sagar का नाम अचानक चर्चाओं में आ गया है, जिसके बाद इंटरनेट पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग तस्वीरें दोनों की शेयर कर अजब-गजब दावा कर रहे हैं. हालांकि, अब तक इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अफवाहों का बाजार गर्म है.

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला?

विवाद की शुरुआत तब हुई जब Abhishek Tripathi नाम के एक पत्रकार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने उत्तर प्रदेश के एक क्रिकेटर और एक महिला एंकर के बीच रिश्ते का जिक्र किया, साथ ही कुछ गंभीर आरोप भी लगाए. हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया था.

क्या हैं आरोप?

वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि क्रिकेटर एंकर पर कुछ धार्मिक प्रथाओं को अपनाने का दबाव बना रहा है. आरोपों के मुताबिक, एंकर से सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ तस्वीरें हटाने के लिए कहा गया, उसके व्यवहार में बदलाव की बात की गई, और यहां तक कि धर्म परिवर्तन को लेकर भी दबाव डाला गया. ये दावे कथित तौर पर एंकर की एक दोस्त के हवाले से सामने आए हैं.

सोशल मीडिया पर क्यों जुड़ रहे हैं नाम?

जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने स्तर पर अंदाजे लगाने शुरू कर दिए. बिना किसी ठोस सबूत के कई लोगों ने इस मामले को सीधे Sameer Rizvi और Yesha Sagar से जोड़ दिया. देखते ही देखते दोनों के नाम ट्रेंड करने लगे और चर्चाएं तेज हो गईं.

आधिकारिक स्थिति क्या है?

अब तक इस पूरे मामले पर न तो Sameer Rizvi और न ही Yesha Sagar की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है. साथ ही, इन आरोपों की पुष्टि भी किसी विश्वसनीय स्रोत से नहीं हुई है. ऐसे में फिलहाल यह मामला केवल सोशल मीडिया दावों और अटकलों तक सीमित है.

“आयत” क्या होती है?

इस विवाद के बीच “आयत” शब्द भी चर्चा में आ गया है. आयत का मतलब होता है Qur'an की एक पंक्ति या श्लोक. इसे इस्लाम में ईश्वर का संदेश माना जाता है. वायरल दावों में कहा गया कि एंकर को आयतें याद करने के लिए कहा गया, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया.

क्या करियर पर पड़ेगा असर?

अगर भविष्य में इन आरोपों में सच्चाई सामने आती है, तो इसका असर Sameer Rizvi के करियर पर पड़ सकता है, खासकर ऐसे समय में जब वह Delhi Capitals के लिए खेल रहे हैं. हालांकि फिलहाल उनका प्रदर्शन भी चर्चा में है.सीजन की शुरुआत में शानदार फॉर्म दिखाने के बाद हाल के मैचों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है.

Similar News