विदेश नहीं जाने वाला-अपनी नहीं गांधी का लगेगा फोटो... PM बनने पर ऐसा होगा संजय दत्त का भाषण, एक और वीडियो वायरल
एक्टर संजय दत्त हाल ही में शेखर सुमन के शो ‘शेखर डुनाइट’ में पहुंचे, जहां उन्होंने देश के मौजूदा माहौल से लेकर भाईचारे और शांति तक पर अपनी बात रखी. गांधी जयंती स्पेशल एपिसोड में संजय ने ‘मुन्ना भाई’ अंदाज में खुद को काल्पनिक प्रधानमंत्री बनाकर कई मजेदार बातें कहीं. उनके इस बयान और ट्रंप पर दिए मजाकिया अंदाज की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है.
एक्टर संजय दत्त शेखर सुमन के शो शेखर डुनाइट पर बतौर गेस्ट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बहुत सी बातें की. गांधी जयंती स्पेशल एपिसोड में देश के मौजूदा माहौल पर चिंता जताते हुए एक बयान दिया था,संजय दत्त ने कहा कि भारत के लोग बहुत प्यारे, बड़े दिल वाले और मेहमाननवाज हैं, लेकिन उन्हें अब देश में पहले जैसी शांति (सुकून) महसूस नहीं होती.
उन्होंने कहा कि वे भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं कि देश में भाईचारे और शांति के वे पुराने दिन जल्द वापस लौट आएं. शो के दौरान उन्होंने 'मुन्ना भाई' अंदाज में 5 मिनट के लिए काल्पनिक प्रधानमंत्री बनकर भी अपनी बात रखी थी, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है. इस वीडियो में संजय ने क्या- क्या कहा आइए जानते हैं.
एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें संजय दत्त प्रधानमंत्री बने हैं और कह रहे हैं, ' मेरे प्यारे देशवासियों, आज अपुन आप सबका पीएम बनके बहुत खुश हुआ. बोले तो सोचकर ही ना बॉडी में अजीब टाइप का करंट दौड़ना लगता है. बोले तो इतना बड़ा देश है, इतने सारे लोग है और अब हम सबकी जिम्मेदारी अपुन के ऊपर, लेकिन आप लोग एकदम टेंशन नहीं लेने का, अपुन इस खुशी को सेलीब्रेट करने विदेश नहीं जाने वाला है, अपुन इधरइच रहेगा, इधरइच आप सब लोगों के बीच, नहीं तो पीएम और जनता में कनेक्शन नहीं बनेगा. बोले तो आजकल लोग एक दूसरो को इतने पास रहकर भी दूर-दबर टाइप हो गए हैं.'
उन्होंने आगे कहा, 'इसलिए अपुन की सरकार में एक चीज सबसे ज्यादा बढ़ेगा, भाई चारा, और हां अपुन को देश के लिए कुछ करने का मौका मिला है, तो अपुन एक और काम करेगा, जहां-जहां अपुन का फोटो लगा है न अपुन उसको कम कर देगा, एकदम कम, देश को देश का फोटो दिखना चाहिए. और जहां अपना फोटो लगाने का मन करेगा ना वहां गांधी जा का फोटो लगा देना का. होवे तो गांधी जी के विचार देखना ज्यादी जरूरी है. अपुन को फोटे देखकर जनता क्या करेगा, बोले तो अपना फोटो तो अपुन बाद में भी खिचवा सकता है न, लेकिन देश को पहले फ्रेम में लगाने का. किसको लगाने का देश को पहले फ्रम में लगाने का. समझा क्या और अगर देश को फ्रेम में लाना है ना तो थोड़ दुनिया को भी फ्रेम में लाना पड़ेगा ना. बोले तो अपुन देखरेला है कि ट्रंप मामू पूरा दुनिया को आउट ऑफ फ्रेम करने में लगा पड़ा है इसलिए सबसे पहले अपुन ट्रंप मामू से मिलने अमरीका जाएगा.'
एक्स पर क्यों की पोस्ट?
इसके बाद अब संजय दत्त ने इस मामले पर एक्स पर पोस्ट कर सफाई दी हैं, संजय ने कहा, 'मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मेरा मकसद कभी भी किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, उनका अपमान करना या उनका अनादर करना नहीं रहा है.मेरी बातें एक पहले से तय बातचीत के दौरान कही गई थीं, जिसका मकसद हल्की-फुल्की और मजेदार बातचीत करना था.
इसके पीछे की भावना वैसी ही थी जैसा ह्यूमर और व्यंग्य 'मुन्नाभाई' जैसी फिल्मों में दिखाया गया है, खासकर 'गांधीगिरी' के कॉन्सेप्ट से प्रेरित, जिसका मकसद प्यार, एकता और सद्भावना का संदेश देना था. अफसोस की बात है कि मेरी बातों का मतलब उस असल संदर्भ से हटकर अलग तरह से निकाला गया.'
किसे देंगे जादू की झप्पी?
इस दौरान संजय दत्त ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी मजेदार अंदाज में बात की. उन्होंने कहा कि अगर किसी पर गोली चलाने का मन करे तो गोली की जगह ‘गोला’ खिलाना चाहिए और अगर मिसाइल भेजने का ख्याल आए तो उसके बदले गुलदस्ता भेजो. उन्होंने ट्रंप को ‘टैरिफ’ छोड़कर लोगों की ‘तारीफ’ करने की सलाह भी दी और आखिर में कहा कि वह अमेरिका जाकर उन्हें ‘जादू की झप्पी’ देंगे.