क्या 10 सिरों वाला रावण नहीं होंगे Yash? भारी भरकम कॉस्ट्यूम कर देती है बॉडी का बुरा हाल

'रामायण' फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश कपूर ने अपने लुक, कॉस्ट्यूम और किरदार की तैयारी पर खुलकर बात की है. उन्होंने रावण के 10 सिरों को फिल्म में दिखाने के यूनिक तरीके को लेकर भी बड़ा संकेत दिया है.

Yash Ravana Look Costume(Image Source:  Instagram: thenameisyash )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) में यश (Yash) रावण का किरदार निभाने वाले हैं. रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित और मचअवेटेड फिल्मों में से एक बन गई है. निर्माता नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस की गई इस भव्य फिल्म को लेकर हर तरफ एक्ससाइटमेंट और चर्चा का माहौल है. यश रावण के रोल को बहुत ही पावरफुल और एक्शन से भरपूर अंदाज में निभाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने किरदार, उसकी वेशभूषा और फिल्म को लेकर फैंस की उम्मीदों के बारे में खुलकर बात की. पिछले कई दिनों से यश अपने रावण वाले किरदार की जानकारी फैंस के साथ लगातार शेयर कर रहे हैं. 

अपनी रावण वाली ऑउटफिट के बारे में बात करते हुए यश ने कहा कि इसे पहनने के बाद उन्हें बहुत पावरफुल महसूस होता था, लेकिन साथ ही यह काफी भारी और थकाने वाली भी थी. उन्होंने बताया, 'मैंने पहले कभी ऐसी ऑउटफिट नहीं पहनी थी. यह मुकुट और पूरा कॉस्ट्यूम इतना भारी था कि मानना पड़ेगा बहुत भारी था.' यश ने कहा कि वे लुक को बिल्कुल सही और असली जैसा बनाने की कोशिश में लगे थे, जिसकी वजह से यह और भी ज्यादा भारी हो गया. शूटिंग के बीच-बीच में मुझे इसे उतारना पड़ता था. लेकिन फिर भी यह अनुभव अद्भुत था.'

कॉस्ट्यूम पहनते ही किरदार का जोश 

इसके अलावा यश ने बताया कि जैसे ही वे पूरी ऑउटफिट पहनकर कैमरे के सामने आते हैं, तुरंत उन्हें किरदार का अहसास होने लगता है. उन्होंने कहा, 'मेरे साथ हमेशा यही होता है. जब तक मैं कॉस्ट्यूम में नहीं आ जाता, तब तक मुझे पूरा किरदार महसूस नहीं होता. लेकिन जैसे ही वेशभूषा पहन लेता हूं, मैं उस किरदार में पूरी तरह ढल जाता हूं.'

क्या इस बार नहीं होंगे दस सिर?

रावण के दस सिरों को लेकर भी यश ने एक इंट्रेस्टिंग बात बताई. आमतौर पर किताबों और पेंटिंग में रावण को दस सिरों वाला दिखाया जाता है, लेकिन इस फिल्म में इस बात को दिखाने का एक नया और बहुत ही दिलचस्प तरीका अपनाया गया है. यश ने कहा, 'फिल्म में रावण के दस सिरों की बहुत यूनिक और इंट्रेस्टिंग रखा गया है. यह फिल्म का सबसे मजेदार और दिलचस्प हिस्सा होने वाला है. अभी मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं बता सकता, लेकिन जब आप फिल्म देखेंगे तो खुद समझ जाएंगे कि हमने इसे कितने खूबसूरत तरीके से पेश किया है.' 

रामायण फिल्म के बारे में

यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं को दुनिया के सामने और भी ग्रैंड और शानदार तरीके से पेश करने के उद्देश्य से बनाई जा रही है. इसमें बेहतरीन कहानी, शानदार कलाकार और ग्लोबल लेवल की तकनीक का पूरा जोर लगाया गया है. यश कपूर सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि इस फिल्म के को-मेकर भी हैं. वे शुरुआत से ही इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं और हर छोटे-बड़े फैसले में अपना क्रिएटिविटी योगदान दे रहे हैं. इससे यह फिल्म सिर्फ एक सामान्य फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक यादगार फिल्म बनने जा रही है. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. इसे नमित मल्होत्रा के Prime Focus Studios और यश के Monster Mind Creations के बैनर तले बनाया जा रहा है. 

Similar News