इन दिनों रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण का जोरो-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं. दशहरे के मौके पर एक्टर पश्चिम बंगाल में हुए एक इवेंट में पहुंचे. जहां वह अच्छाई और बुराई की लड़ाई का मैसेज दे रहे थे, लेकिन उनसे एक चूक हो गई. इवेंट में स्पीच देते हुए रणबीर ने कहा कि आखिर में 'अंत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी.

खास बात यह है कि रणबीर जल्द ही फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का किरदान निभाने वाले हैं, इसलिए उन्हें जमकर जमकर ट्रोल किया गया. हालांकि, मामला बढ़ने के बाद रणबीर ने 21 अक्टूबर को चेन्नई में अपनी फिल्म 'रामायण' के म्यूजिकल इवेंट और पूरे एल्बम की लॉन्चिंग के दौरान सफाई दी. उन्हें कहा मेरी जुबान फिसल गई. अपनी बात समझाने के लिए उन्होंने फिल्म 'रॉकस्टार' के गाने की लाइन "जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करे अल्फाज़ मेरे" भी दोहराई.

दशहरे के कार्यक्रम में क्या बोले थे रणबीर?

यह घटना 20 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल में हुए दशहरे के इवेंट की है. यहां रणबीर कपूर त्योहार का महत्व बताते हुए कहते हैं कि, "दशहरा हमें एक बहुत खूबसूरत बात याद दिलाती है, कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी." उनके बयान में 'अंत' शब्द सुनकर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया. देखते ही देखते उनका वीडियो वायरल हो गया. कुछ लोगों ने इस बात को रणबीर की आने वाली फिल्म 'रामायण' से भी जोड़ दिया, जिसमें वह भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं.

रणबीर कपूर ने मांगी माफी

21 अक्टूबर को चेन्नई में फिल्म 'रामायण' के म्यूजिकल इवेंट और पूरे एल्बम की लॉन्चिंग के दौरान रणबीर कपूर ने अपने बयान पर सफाई दी. उन्होंने अपनी गलती मानते हुए कहा, "मैं दशहरे के कार्यक्रम में हुई उस घटना के लिए माफी मांगना चाहता हूं. मेरी जुबान फिसल गई थी. मैं कहना चाहता था कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी."

एआर रहमान का किया जिक्र

इसके बाद रणबीर ने फिल्म 'रॉकस्टार' में संगीतकार एआर रहमान के साथ काम करने का एक्सपीरियंस याद किया. अपनी बात समझाने के लिए उन्होंने फिल्म के गाने की एक लाइन दोहराई, "जो भी मैं कहना चाहूं, बरबाद करे अल्फ़ाज़ मेरे." इसके बाद एक्टर ने फिर से माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें अपनी इस गलती का सच में अफसोस है.

कब रिलीज होगी रणबीर की 'रामायण'?

'रामायण: पार्ट 1' नाम से 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण का किरदार निभाते दिखाई देंगे. इस फिल्म को नमित मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है.