दिवाली का त्योहार हो और मनोरंजन का तड़का न लगे, ऐसा कैसे हो सकता है. अगर आप भी छुट्टियों में घर बैठकर फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए खास होने वाला है. 2 से 8 नवंबर के बीच OTT पर कई नई फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं.

इनमें साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान की एक्शन थ्रिलर से लेकर रोमांटिक ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर कहानियां शामिल हैं. खास बात यह है कि इस बार हिंदी के साथ तमिल, कोरियन और इंटरनेशनल कंटेंट का भी अच्छा विकल्प मिलेगा. तो आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-सी फिल्म किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.

1. दिलवाली दिवाली (Dilwali Diwali)

instagram : @netflix_in

प्लेटफॉर्म: Netflix

रिलीज डेट: 5 नवंबर

यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है. कहानी एक ऐसे युवक की है, जो दिवाली पर अपने मिडिल क्लास माता-पिता को महंगा फ्लैट गिफ्ट करता है. लेकिन उसका यह तोहफा परिवार के लिए कई नए मोड़ लेकर आता है. फिल्म में मिहिर आहूजा, मनोज पाहवा और नीलू कोहली नजर आएंगे.

2. आई एम गेम (I'm Game)

instagram : @anti_smoker_fx

प्लेटफॉर्म: JioHotstar

रिलीज डेट: 6 नवंबर

दुलकर सलमान की यह एक्शन थ्रिलर एक जुआरी डैन जॉन की कहानी है. उसे अपनी किस्मत पर बहुत भरोसा है, लेकिन यही भरोसा उसे खतरनाक हालात में फंसा देता है.

3. मीसाया मुरुक्कू 2

instagram : @madix.fx

प्लेटफॉर्म: SonyLIV

रिलीज डेट: 6 नवंबर

तमिल म्यूजिकल ड्रामा में हिपहॉप तमिझा आधी नजर आएंगे. फिल्म में एक युवा गायक के सपनों, प्यार और संगीत की दुनिया में पहचान बनाने के संघर्ष को दिखाया गया है.

4. नूरू कोडी वानविल

प्लेटफॉर्म: ZEE5

रिलीज डेट: 6 नवंबर

हरीश कल्याण और सिद्धि इडनानी की यह रोमांटिक फिल्म दो लोगों के रिश्ते की कहानी है. गोवा में शुरू हुई मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदलती है, लेकिन गलतफहमियां उनके रिश्ते को मुश्किल बना देती हैं.

5. ब्लाइंड गेम

instagram : @zee5shows

 प्लेटफॉर्म: ZEE5

रिलीज डेट: 4 नवंबर

अर्जुन रामपाल और प्रियामणि की इस सस्पेंस थ्रिलर में एक IPS अधिकारी 5 करोड़ रुपये और दोस्तों के एक ग्रुप से जुड़े रहस्यमय मामले की जांच करता है.

6. पॉसिबल लव

instagram : @netflixfilm

 प्लेटफॉर्म: Netflix

रिलीज डेट: 6 नवंबर

यह कोरियन ड्रामा दो शादीशुदा जोड़ों की कहानी दिखाता है, जिनकी जिंदगी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर के आने से आपस में जुड़ जाती है.

7. ब्लैक डव्स सीजन 2

instagram : @cnmt.co

 प्लेटफॉर्म: Netflix

रिलीज डेट: 5 नवंबर

कीरा नाइटली और बेन विशॉ की यह ब्रिटिश स्पाई थ्रिलर नए सीजन के साथ लौट रही है. इसमें हेलेन वेब एक गुप्त जासूस के रूप में राजनीतिक साजिश और खतरनाक हालात का सामना करती नजर आएगी.

8. द ग्रेटेस्ट

instagram : @the_greatest_of_boxing's profile picture

the_greatest_of_boxing

प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video

रिलीज डेट: 4 नवंबर

यह सीरीज मशहूर बॉक्सर मोहम्मद अली की जिंदगी पर आधारित है. आठ एपिसोड में उनके शुरुआती संघर्ष से लेकर दुनिया के महान बॉक्सरों में शामिल होने तक का सफर दिखाया जाएगा.