'आपका क्या मतलब है, जब करना है कर लेंगे...अली गोनी से शादी के सवाल पर जैस्मिन भसीन ने और क्या कहा?
जैस्मिन भसीन हाल ही में अपनी शादी को लेकर किए गए सवाल पर झुंझुला गईं. उन्होंने कहा कि आपने ना केटरिंग का बिल देना है न डेकोरेशन के पैसे. लोगों को दूसरो को परेशान करने में मजा आता है.
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन हाल ही में रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगी. इसी बीच उन्होंने पिंकविला को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले. जब जैस्मिन से पूछा गया कि शादी कब करोगी तो उन्होंने इसका मजेदार जवाब दिया, उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है आपको क्या लेना देना, ना आपने केटरिंग का बिल भरना है, ना आपने शादी का डेकोरेशन करना है. आपका क्या मतलब है जब करना है तब कर लेंगे. आप अपने काम से काम रखों.
बार-बार पूछे जाने वाले सवालों पर अपनी झुंझलाहट जाहिर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि लोगों को उनकी शादी के प्लान के बारे में पूछने में मजा आता है. 'कभी-कभी लोगों की सोच ऐसी होती है कि उन्हें दूसरों को परेशान करने में मजा आता है, उन्हें लगता है कि शायद यह सवाल उन्हें परेशान करता है, इसलिए वे जवाब नहीं देतीं, जबकि यह उनका सोच-समझकर लिया गया फैसला होता है.' जैस्मिन ने मजाक में यह भी कहा कि शायद कुछ लोग अपनी शादी से खुश नहीं हैं, इसीलिए वे बार-बार ज़ोर दे रहे हैं कि वह और अली शादी कर लें.
खतरों के खिलाड़ी शो के बारे में बात करते हुए जैसमीन ने कहा कि खतरों के खिलाड़ी ऐसा शो है कि दुनिया में कहीं भी ट्रेनिंग नहीं है. हर साल सीजन और कठिन होता जाता है, और इस साल का सीजन आज तक का सबसे खतरनाक सीजन था. यह बहुत कठिन सीजन था. मुझे लगता है कि अपने डर का सामना करना, लचीला बने रहना और वापस आना शो का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है.
शो के बारे में उन्होंने कहा, 'हम सब सच में एक-दूसरे का बहुत सपोर्ट और मदद करते थे. मुझे लगता है कि रुहानिका (धवन) को देखकर मैं हैरान रह गई थी क्योंकि जब मैं उतनी छोटी थी, तो शायद मैं फिजिकली तो मजबूत थी, लेकिन एक डर होता है न, दिल में थोड़ी नाजुक सी भावना होती है. पर वह लड़की इस उम्र में यह शो करने के लिए इमोशनली और मेंटली बहुत मजबूत है। इसलिए, मेरे लिए वह कमाल की थी. मुझे लगता है कि उन सबमें सबसे मजेदार हर्ष गुजराल थे, वह सच में बहुत मजेदार थे और ओरी भी मजेदार थे.'
होस्ट रोहित शेट्टी के बारे में जैस्मीन ने कहा 'देखिए, रोहित शेट्टी सर तो रोहित शेट्टी ही हैं. पता नहीं क्यों, लेकिन मुझे हमेशा उनसे बहुत लाड़-प्यार मिलता है. भले ही वे दुनिया के लिए कितने भी सख़्त हों, लेकिन मेरे लिए वे बहुत नरम दिल इंसान हैं.
हां, अगर कुछ गलत होता है, तो जाहिर है कि वह मुझे इसका एहसास दिलाते हैं. वह गुस्सा नहीं करते, बल्कि ज्यादातर परेशान हो जाते हैं. जब वह परेशान होते हैं तो मुझे बहुत बुरा लगता है क्योंकि मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूँ... मुझे बुरा महसूस होता है. वह बहुत अच्छे इंसान हैं और मैं जो कुछ भी हूं, उन्हीं की वजह से हूं.'