Jacqueline Fernandez और सुकेश पर चलेगा कानूनी शिकंजा, 200 करोड़ केस में बड़ा अपडेट- आरोप में क्या-क्या?

200 करोड़ रुपये की कथित जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज और सुकेश चंद्रशेखर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दिल्ली की अदालत ने इस मामले में आरोप तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है.

( Image Source:  instagram-@jacquelienefernandez )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 30 May 2026 5:08 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मामले में बड़ा कानूनी अपडेट सामने आया है. दिल्ली की एक अदालत ने इस मामले में जैकलीन, सुकेश, उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोप तय करने का निर्देश दिया है.

यह मामला पिछले कई सालों से चर्चा में बना हुआ है. अब अदालत के इस फैसले के बाद एक बार फिर यह केस सुर्खियों में आ गया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इस मामले में आरोप क्या हैं और जैकलीन का नाम इसमें कैसे जुड़ा?

क्या है पूरा मामला?

यह मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है, जिस पर लगभग 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने का आरोप है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, सुकेश ने कई बड़े लोगों को निशाना बनाकर उनसे बड़ी रकम हासिल की थी. इस मामले की शिकायतकर्ता अदिति सिंह हैं, जिनके परिवार से कथित तौर पर बड़ी रकम वसूली गई थी.अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 3 जून की तारीख तय की है. उस दिन आरोपों से जुड़े आदेश पर औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी. कोर्ट ने कहा है कि सभी आरोपियों को कोर्ट में मौजूद रहने का आदेश दिया है.

जैकलीन पर क्या आरोप हैं?

ईडी का आरोप है कि सुकेश चंद्रशेखर ने कथित अपराध से मिले पैसे का इस्तेमाल कर जैकलीन फर्नांडीज को करोड़ों रुपये के महंगे गिफ्ट्स दिए थे. जांच एजेंसी के अनुसार, इन गिफ्ट्स में लग्जरी बैग, महंगी घड़ियां, ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान शामिल है. ED का कहना है कि जैकलीन को इन तोहफे के सोर्स के बारे में जानकारी होने या न होने का सवाल जांच का अहम हिस्सा है.

सुकेश और अन्य आरोपियों पर क्या आरोप?

सुकेश चंद्रशेखर पर धोखाधड़ी, जबरन वसूली और कथित रूप से अवैध तरीके से जुटाए गए धन को अलग-अलग माध्यमों से इस्तेमाल करने के आरोप हैं. उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल और अन्य आरोपियों के नाम भी जांच में सामने आए हैं. जांच एजेंसियों का मानना है कि मामले में कई लोगों ने अलग-अलग स्तर पर कथित भूमिका निभाई, जिसकी वजह से उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है.

Similar News