Egypt ने जंग रुकने पर क्या कहा? Egyptian Foreign... ... Aaj ki Taaza Khabar: सीजफायर के बावजूद, इजराइल ने लेबनान पर की बमबारी
Egypt ने जंग रुकने पर क्या कहा?
Egyptian Foreign Ministry ने कहा कि यह कदम एक अहम मौका देता है, जिसे बातचीत, कूटनीति और सकारात्मक संवाद की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए. फेसबुक पर जारी एक बयान में मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि इस युद्धविराम को मजबूत बनाने के लिए सैन्य कार्रवाइयों को पूरी तरह रोकना और अंतरराष्ट्रीय समुद्री आवाजाही की आज़ादी सुनिश्चित करना जरूरी है.
मंत्रालय ने यह भी कहा कि मिस्र, पाकिस्तान और तुर्की के साथ मिलकर क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपना सहयोग जारी रखेगा. साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली किसी भी बातचीत में खाड़ी देशों की वैध सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखना जरूरी है.
Update: 2026-04-08 02:50 GMT