लखनऊ में अखिलेश यादव का बयान: ‘एपस्टीन फाइल्स’ पर... ... Aaj ki Taaza Khabar: भारतीय टीम को लगा पहला झटका, पहली गेंद पर आउट हुए अभिषेक शर्मा- पाकिस्तान की हो रही जमकर पिटाई
लखनऊ में अखिलेश यादव का बयान: ‘एपस्टीन फाइल्स’ पर बहस नहीं, सोशल मीडिया से सावधान रहने की जरूरत
लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने कहा कि उनकी पार्टी ‘एपस्टीन फाइल्स’ के मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहती. उन्होंने सोशल मीडिया को एक बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि ऐसी फाइलें बहुत पहले तैयार की गई होंगी, लेकिन इतने समय बाद सामने लाई गईं.
अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया के कई देशों ने अपना अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विकसित किया है. ऐसे बदलते वैश्विक माहौल में भारत को भी सतर्क रहने की जरूरत है. उनके मुताबिक, ‘एपस्टीन फाइल्स’ सिर्फ एक मुद्दा है, लेकिन असली सवाल यह है कि डिजिटल और आर्थिक मोर्चे पर देश किस दिशा में जा रहा है.
उन्होंने आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “आपने अपना पूरा बाजार अमेरिका को सौंप दिया है. हम उन्हें 500 अरब डॉलर का बाजार देंगे, और कुछ दिन पहले ही हमने राफेल विमान खरीदे. फिर ‘मेक इन इंडिया’ का क्या होगा? ‘स्किल इंडिया’ का क्या होगा?” सपा प्रमुख ने इशारों में सरकार की विदेश और आर्थिक नीतियों पर निशाना साधते हुए आत्मनिर्भरता और घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया.