कौशल चौधरी गैंग का कुलदीप गिरफ्तार, बिजनेस का करने... ... Aaj ki Taaza Khabar: भारतीय टीम को लगा पहला झटका, पहली गेंद पर आउट हुए अभिषेक शर्मा- पाकिस्तान की हो रही जमकर पिटाई

कौशल चौधरी गैंग का कुलदीप गिरफ्तार, बिजनेस का करने वाला था मर्डर

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 22 साल के कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसे कौशल चौधरी गैंग का मुख्य शूटर बताया जा रहा है. आरोप है कि वह गैंग की दबदबा कायम करने और रंगदारी नेटवर्क का विस्तार करने के लिए बुराड़ी के एक कारोबारी की हत्या की साजिश रच रहा था. दिल्ली पुलिस के अनुसार, विशेष खुफिया सूचना के आधार पर एंटी-गैंगस्टर स्क्वॉड (AGS) की टीम ने द्वारका के सेक्टर-17 के पास जाल बिछाया और आरोपी को उस समय पकड़ लिया, जब वह चोरी की स्कूटी पर सवार था. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया.

Update: 2026-02-15 08:38 GMT

Linked news