मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर... ... Aaj ki Taaza Khabar: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया–इंडिगो विमानों के विंग्स टकराए - 3 फरवरी की बड़ी खबरें
मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया–इंडिगो विमानों के विंग्स टकराए
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब जमीन पर खड़े एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के विंग्स आपस में टकरा गए. यह घटना उस समय हुई, जब दोनों विमानों में यात्री सवार थे.
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एयरलाइंस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा मानकों के तहत विमानों की तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
Update: 2026-02-03 16:52 GMT