कोलकाता में भूकंप के झटके, म्यांमार में था केंद्र;... ... Aaj ki Taaza Khabar: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया–इंडिगो विमानों के विंग्स टकराए - 3 फरवरी की बड़ी खबरें

कोलकाता में भूकंप के झटके, म्यांमार में था केंद्र; तीव्रता 5.9 दर्ज

मंगलवार रात कोलकाता के कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे दहशत में लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए. शुरुआती जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र म्यांमार में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर करीब 5.9 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई. फिलहाल किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

निवासियों के मुताबिक, रात करीब 9:05 बजे लगभग 10–15 सेकंड तक जमीन हिलती महसूस हुई. पड़ोसी देश म्यांमार में आए इस भूकंप के असर से कोलकाता समेत पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, म्यांमार में भूकंप की तीव्रता 6.0 तक दर्ज की गई और इसका केंद्र करीब 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर था, जिसकी वजह से झटके व्यापक क्षेत्र में महसूस हुए.

Update: 2026-02-03 16:50 GMT

Linked news