भारत–अमेरिका ट्रेड डील से ‘मेक इन इंडिया’ को बड़ा... ... Aaj ki Taaza Khabar: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया–इंडिगो विमानों के विंग्स टकराए - 3 फरवरी की बड़ी खबरें
भारत–अमेरिका ट्रेड डील से ‘मेक इन इंडिया’ को बड़ा बढ़ावा: बांसुरी स्वराज
दिल्ली में भारत–अमेरिका व्यापार समझौते पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक के बाद एक ट्रेड डील कर भारत के आर्थिक भविष्य को उज्ज्वल बनाने का काम किया है. बांसुरी स्वराज के मुताबिक, अमेरिका के साथ हुए नए समझौते में पहले 50 प्रतिशत तक के ऊंचे टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जो भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है.
उन्होंने कहा कि इस समझौते से ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों और भारत की सप्लाई चेन को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा. बांसुरी स्वराज ने इस डील के लिए भारत और अमेरिका की जनता, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई और धन्यवाद दिया. उनके अनुसार, यह समझौता दोनों देशों के आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाई देगा.
Update: 2026-02-03 16:11 GMT