ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी डील: भारत–अमेरिका समझौते... ... Aaj ki Taaza Khabar: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया–इंडिगो विमानों के विंग्स टकराए - 3 फरवरी की बड़ी खबरें
ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी डील: भारत–अमेरिका समझौते पर गौरव भाटिया
दिल्ली में भारत–अमेरिका व्यापार समझौते पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए इसे देश के लिए एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी डील बताया. उन्होंने कहा कि यह समझौता प्रधानमंत्री मोदी के निर्णायक नेतृत्व, राष्ट्रीय हितों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ संवाद करने की क्षमता को दर्शाता है. भाटिया के अनुसार, यह समझौता भारत की आर्थिक संभावनाओं को मजबूत करेगा, तकनीकी प्रगति को गति देगा और देश के रणनीतिक प्रभाव को बढ़ाएगा.
गौरव भाटिया ने कहा कि भारत के इतिहास में यह दिन “स्वर्ण अक्षरों” में दर्ज किया जाएगा और इसे एक निर्णायक मोड़ के रूप में याद किया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि जहां भारत, उसके नागरिक और एनडीए इस ऐतिहासिक डील का जश्न मना रहे हैं, वहीं विपक्ष और भारत विरोधी ताकतें इसे पचा नहीं पा रही हैं. उनके मुताबिक, इस तरह की प्रतिक्रियाएं इस बात का संकेत हैं कि भारत ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत और प्रभावशाली वैश्विक स्थिति हासिल की है.