‘हम साथ हैं और साथ रहेंगे’: डीके शिवकुमार का... ... Aaj ki Taja Khabar: भारत रूस से तेल खरीद बंद करेगा, टैरिफ कटौती के बाद ट्रंप का दावा- 2 फरवरी की बड़ी खबरें

‘हम साथ हैं और साथ रहेंगे’: डीके शिवकुमार का विपक्ष पर पलटवार

बेंगलुरु में बीजेपी नेता और नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि वह साढ़े पांच साल से पार्टी अध्यक्ष रहे हैं और जल्द ही छह साल पूरे होने वाले हैं. उन्होंने कहा कि उनकी ताकत 139 विधायक हैं, जिनमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी शामिल हैं. दोनों ने साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है और राज्य की जनता से जो वादा किया गया है, उसी के मुताबिक सरकार काम करेगी. उन्होंने साफ कहा कि किसी तरह की कोई भ्रम की स्थिति नहीं है.

डीके शिवकुमार ने कहा कि हर संकट में वह सिद्धारमैया के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे, और मुख्यमंत्री भी उनके हर संकट में साथ देंगे. विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने पूछा कि बीजेपी में अब तक कितने मुख्यमंत्री बदले गए और कितने विधायक बदले गए? उन्होंने कहा कि एक बार तो पूरी कैबिनेट ही बदल दी गई थी. अंत में उन्होंने कहा कि राजनीति संभावनाओं की कला है और उनकी सरकार पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है.

Update: 2026-02-02 15:22 GMT

Linked news