तकनीकी खराबी के चलते लंदन-बेंगलुरु एयर इंडिया की... ... Aaj ki Taja Khabar: भारत रूस से तेल खरीद बंद करेगा, टैरिफ कटौती के बाद ट्रंप का दावा- 2 फरवरी की बड़ी खबरें
तकनीकी खराबी के चलते लंदन-बेंगलुरु एयर इंडिया की उड़ान रद्द, बोइंग 787 ग्राउंडेड
लंदन से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में आई तकनीकी दिक्कत के चलते उसे ग्राउंडेड कर दिया गया है, जिसके बाद यह फैसला लिया गया.
बताया गया है कि उड़ान संख्या AI-132 में फ्यूल कंट्रोल स्विच ‘रन’ से ‘कटऑफ’ स्थिति में जा रहा था, जिससे ईंधन प्रवाह रुकने का खतरा पैदा हो सकता था. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइन ने तुरंत जांच शुरू की है और इस मामले की जानकारी DGCA के साथ विमान निर्माता कंपनी को भी दे दी गई है. एयर इंडिया ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Update: 2026-02-02 14:06 GMT