किन्नौर में हिमस्खलन का खतरा बढ़ा, रिब्बा गांव के... ... Aaj ki Taja Khabar: भारत रूस से तेल खरीद बंद करेगा, टैरिफ कटौती के बाद ट्रंप का दावा- 2 फरवरी की बड़ी खबरें
किन्नौर में हिमस्खलन का खतरा बढ़ा, रिब्बा गांव के पास हुआ हिमस्खलन
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम एजेंसियों की चेतावनी के मुताबिक, अगले 24 घंटों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम स्तर के हिमस्खलन की आशंका जताई गई है. प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
इसी बीच सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रिब्बा गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र में, किन्नौर कैलाश पर्वत के नीचे हिमस्खलन हुआ. बर्फ का सैलाब नाले में गिरने के कारण किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की गई है.
Update: 2026-02-02 14:06 GMT