आर्थिक तंगी के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों ने... ... Aaj ki Taja Khabar: भारत रूस से तेल खरीद बंद करेगा, टैरिफ कटौती के बाद ट्रंप का दावा- 2 फरवरी की बड़ी खबरें
आर्थिक तंगी के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों ने की सुसाइड की कोशिश, एक की मौत
झारखंड में एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय युवक मिहिर फांसी के फंदे से मृत पाया गया, जबकि उसकी मां स्नेहा अखोरी (50) और बहन ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है.
रांची पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस कदम के पीछे आर्थिक तंगी की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच चल रही है. पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Update: 2026-02-02 13:36 GMT