‘43,565 करोड़ नई योजनाओं पर, 2 लाख करोड़ कैपेक्स’... ... Aaj ki Taaza Khabar: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की दलील: सोनम वांगचुक की सुरक्षा और कानून कारणों से रिहाई असंभव

‘43,565 करोड़ नई योजनाओं पर, 2 लाख करोड़ कैपेक्स’ - यूपी बजट को लेकर CM योगी का बड़ा एलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य बजट 2026-27 को विकास और रोजगार से जोड़ने वाला बजट बताया है. उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में 43,565 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिर्फ नई योजनाओं के लिए प्रस्तावित की गई है, जबकि 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) के लिए रखा गया है. सीएम योगी ने कहा कि पूंजीगत व्यय से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे. उन्होंने इसे अपनी सरकार का 10वां बजट बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में किसी मुख्यमंत्री द्वारा 10वां बजट पेश किया जाना पहली बार हुआ है.

Update: 2026-02-11 07:57 GMT

Linked news