40 साल बाद BJP का मेयर! BMC में रितु तावड़े... ... Aaj ki Taaza Khabar: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की दलील: सोनम वांगचुक की सुरक्षा और कानून कारणों से रिहाई असंभव

40 साल बाद BJP का मेयर! BMC में रितु तावड़े निर्विरोध चुनी गईं, ठाकरे परिवार का 25 साल का दबदबा खत्म

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को 40 साल बाद बीजेपी का मेयर मिला है. बीजेपी पार्षद रितु तावड़े को निर्विरोध महापौर चुन लिया गया है. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) द्वारा उम्मीदवार न उतारे जाने के कारण यह चुनाव बिना मुकाबले के संपन्न हुआ. इस फैसले के साथ ही बीएमसी पर ठाकरे परिवार का करीब 25 साल पुराना राजनीतिक वर्चस्व समाप्त हो गया है. राजनीतिक गलियारों में इसे मुंबई की नगर राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. रितु तावड़े का निर्विरोध चुना जाना बीजेपी के लिए बड़ी रणनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है, जो आने वाले चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है.

Update: 2026-02-11 07:11 GMT

Linked news