भारत-EU और भारत-अमेरिका व्यापार समझौतों पर रही... ... Aaj ki Taaza Khabar: ‘धुरंधर 2’ से पहले रणवीर सिंह को धमकी, व्हाट्सऐप वॉइस नोट में करोड़ों की फिरौती की मांग- पढ़ें 10 फरवरी की बड़ी खबरें
भारत-EU और भारत-अमेरिका व्यापार समझौतों पर रही चर्चा, बैठक बेहद सकारात्मक रही: शशि थरूर
दिल्ली में संसदीय स्थायी समिति (विदेश मामलों) की बैठक को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि चर्चा का बड़ा हिस्सा भारत-यूरोपीय संघ (EU) और भारत-अमेरिका के व्यापार समझौतों पर केंद्रित रहा. उन्होंने कहा कि 'चर्चा का अधिकांश हिस्सा भारत-EU और भारत-अमेरिका व्यापार समझौतों पर केंद्रित था. लगभग 17 या 18 सांसदों ने सवाल पूछे. हमने विदेश सचिव और वाणिज्य मंत्रालय के मुख्य वार्ताकार के साथ विस्तार से बातचीत की. उन्होंने हमारे सवालों और चिंताओं का बहुत विस्तार से जवाब दिया.
जैसा कि आप जानते हैं, समिति में गोपनीयता के नियम होते हैं. लेकिन सबसे अहम बात यह है कि उन्होंने जो जानकारी हमें दी है, उसके आधार पर हमें उम्मीद है कि अंतरिम समझौता अगले महीने के मध्य तक अंतिम रूप ले लेगा. जब वह सामने आएगा, तो लोगों के कई सवालों और शंकाओं का समाधान हो सकता है. मैं कहना चाहूंगा कि हमारे लिए यह वाकई एक बहुत अच्छी बैठक रही…”