नरवणे की किताब विवाद पर मनोज झा का तंज: ‘दिल्ली... ... Aaj ki Taaza Khabar: पूर्व सेना प्रमुख की किताब विवाद पर BJP सांसद बोले - सबसे अहम है पेंगुइन का स्पष्टीकरण
नरवणे की किताब विवाद पर मनोज झा का तंज: ‘दिल्ली पुलिस ऊपर के आदेश पर काम कर रही’
पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की अप्रकाशित किताब के कथित प्रसार की जांच के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा FIR दर्ज किए जाने पर RJD सांसद मनोज झा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को दोष नहीं दिया जाना चाहिए क्योंकि वह “ऊपर से मिले आदेश” का पालन कर रही है. मनोज झा ने पेंगुइन पब्लिशिंग हाउस की अधिसूचना और कैरवां मैगजीन में प्रकाशित अंश का हवाला देते हुए कहा कि किताब का PDF पहले से सार्वजनिक रूप से उपलब्ध था. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार असल में असुरक्षित महसूस कर रही है, इसलिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है.
Update: 2026-02-10 05:59 GMT