‘BJP ने पार्टियों की नकली कॉपी बनाई’ - अमित शाह और... ... Aaj ki Taaza Khabar: पूर्व सेना प्रमुख की किताब विवाद पर BJP सांसद बोले - सबसे अहम है पेंगुइन का स्पष्टीकरण
‘BJP ने पार्टियों की नकली कॉपी बनाई’ - अमित शाह और पीएम मोदी पर संजय राउत का तंज
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने BJP पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश में अब राजनीति में भी “पाइरेसी” हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि BJP ने शिवसेना और शरद पवार की NCP की “डुप्लीकेट” पार्टियां बनवा दी हैं, जबकि असली पार्टियां अलग हैं. राउत ने तंज कसते हुए कहा कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी के पास ऐसी तकनीक है, जिससे चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट के जरिए पार्टियों की पाइरेटेड कॉपी तैयार कराई जा रही है. पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि अगर किताब की पाइरेटेड कॉपी आई है तो FIR होनी चाहिए, लेकिन उसमें लिखी बातें सच हैं.
Update: 2026-02-10 04:52 GMT