‘AI से नाम कटे तो जनता की क्या गलती?’ ममता बनर्जी... ... Aaj ki Taaza Khabar: ममता बनर्जी ने CEC ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना, पूछा- कब तक BJP की सेवा करेंगे? पढ़ें 9 मार्च की बड़ी खबरें
‘AI से नाम कटे तो जनता की क्या गलती?’ ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को घेरा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar पर तीखी टिप्पणी करते हुए चुनावी प्रक्रिया और वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाए हैं. कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें ज्ञानेश कुमार पर 'तरस' आता है और वह उनके खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहतीं. उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बैठक के बारे में उन्हें जानकारी मिली है और अब देखना होगा कि क्या ज्ञानेश कुमार मई महीने के बाद भी अपने पद पर बने रहते हैं या नहीं. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उनके कार्यालयों को धमकाया जा रहा है और पहले चुनाव आयोग को खुद अपनी स्थिति देखनी चाहिए. उन्होंने वोटर लिस्ट में 'लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी' यानी तार्किक गड़बड़ी का भी मुद्दा उठाया और सवाल किया कि ऐसी समस्या पहले बिहार में क्यों नहीं दिखाई दी. ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि अगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाए गए हैं तो इसमें आम लोगों की क्या गलती है.उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कब तक कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी की सेवा करते रहेंगे.