सूरत रैली में अरविंद केजरीवाल का BJP पर हमला,... ... Aaj ki Taaza Khabar: ममता बनर्जी ने CEC ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना, पूछा- कब तक BJP की सेवा करेंगे? पढ़ें 9 मार्च की बड़ी खबरें
सूरत रैली में अरविंद केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- भोटाड घटना का बदला चुनाव में लेंगे किसान
आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10-12 दिनों से उनके नेता प्रवीण राम, मनोज सोरठिया और इसुदान गढ़वी सोमनाथ मंदिर से गांव-गांव तक पदयात्रा कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने हजारों किसानों से मुलाकात की है.
केजरीवाल ने कहा कि इस बार गुजरात के किसान बेहद नाराज और गुस्से में हैं. उनका कहना है कि वे भोटाड की घटना का बदला लेना चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भोटाड में किसान ‘कराड़ा प्रथा’ के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया.
उन्होंने कहा कि पुलिस ने किसानों को बुरी तरह पीटा, उनके घरों से घसीटकर बाहर निकाला और करीब 85 किसानों को कई महीनों तक जेल में रखा. केजरीवाल ने दावा किया कि इस बार चुनाव में किसान बीजेपी को सबक सिखाएंगे.
Update: 2026-03-09 12:38 GMT