अरुणाचल में ट्रांस-अरुणाचल हाईवे मुआवजा घोटाला: ED... ... Aaj ki Taaza Khabar: दिल्ली में जलबोर्ड का मौत वाला गड्ढा! Noida की घटना से कुछ नहीं सीखा, रात में गिरा और तड़प तड़पकर मौत
अरुणाचल में ट्रांस-अरुणाचल हाईवे मुआवजा घोटाला: ED की 6 ठिकानों पर छापेमारी, ₹2.2 करोड़ नकद बरामद
ट्रांस-अरुणाचल हाईवे मुआवजा घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अरुणाचल प्रदेश में छह अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है. अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला भूमि अधिग्रहण मुआवजे के आकलन, प्रमाणन और वितरण में बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताओं से जुड़ा है, जिसमें सरकारी अधिकारियों और निजी लाभार्थियों की मिलीभगत से अपराध की आय पैदा कर उसे ठिकाने लगाया गया.
ED की छापेमारी तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर, जिला भूमि अभिलेख एवं बंदोबस्त अधिकारी (DLRSO), आकलन से जुड़े अधिकारियों और प्रमुख निजी लाभार्थियों व बिचौलियों के आवासीय परिसरों में की जा रही है. तलाशी का उद्देश्य दस्तावेजी और डिजिटल सबूत जुटाना तथा अपराध की आय से खरीदी गई चल-अचल संपत्तियों की पहचान करना है.
छह में से चार ठिकाने इटानगर और उसके आसपास, एक लिखाबाली (डिब्रूगढ़ के पास) और एक आलो में स्थित है, जो मेचुका–चीन सीमा के नजदीक है. ये छापेमारी पश्चिमी से लेकर पूर्वी अरुणाचल तक फैले दूरदराज, पहाड़ी और संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों में की जा रही है. तलाशी के दौरान एक फर्जी लाभार्थी के परिसर से ₹2.2 करोड़ नकद बरामद किए जाने की पुष्टि अधिकारियों ने की है. जांच अभी जारी है.