8 सांसदों के निलंबन पर प्रियंका गांधी का हमला -... ... Aaj ki Taaza Khabar: पीयूष गोयल के बयान के बाद लोकसभा में जबरदस्त हंगामा, स्पीकर बोले- ये तरीका ठीक नहीं
8 सांसदों के निलंबन पर प्रियंका गांधी का हमला - संसद में बोलने से डर रही है सरकार
संसद से 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है और हर सत्र में ऐसा होता रहा है, लेकिन अब यह और ज्यादा बढ़ गया है. प्रियंका गांधी ने कहा, “यह सिर्फ नेता प्रतिपक्ष को बोलने न देने का मामला नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र और संसद की कार्यप्रणाली से जुड़ा बुनियादी सवाल है. संसद लोकतंत्र का मंदिर है. अगर कोई अपना विचार रखना चाहता है, तो इसमें समस्या क्या है?” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस बात से डरती है कि अगर कुछ मुद्दों पर चर्चा हुई तो सच्चाई सामने आ जाएगी.
Update: 2026-02-04 05:08 GMT