पश्चिमी समुद्री तट पर INS वाघशीर से राष्ट्रपति... ... Aaj ki Taaza Khabar: सेवा अगर बदले की उम्मीद में हो तो वह सौदा बन जाती है: मोहन भागवत- पढ़ें 28 दिसंबर की बड़ी खबरें

पश्चिमी समुद्री तट पर INS वाघशीर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सॉर्टी, नौसेना की ताकत और रणनीति की मिली जानकारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पश्चिमी समुद्री तट (वेस्टर्न सीबोर्ड) पर भारतीय नौसेना की स्वदेशी पनडुब्बी INS वाघशीर पर सवार होकर विशेष सॉर्टी की. इस दौरान उन्हें भारत की समुद्री रणनीति में पनडुब्बी बेड़े की भूमिका, उसकी परिचालन क्षमताओं और राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा में योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

राष्ट्रपति ने सॉर्टी के दौरान INS वाघशीर के चालक दल से संवाद भी किया और उनकी निष्ठा, प्रतिबद्धता और निस्वार्थ सेवा भावना की सराहना की. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह स्वदेशी पनडुब्बी भारतीय नौसेना की पेशेवर उत्कृष्टता, युद्ध तत्परता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट संकल्प का चमकता उदाहरण है. यह जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से साझा की गई.

Update: 2025-12-28 11:05 GMT

Linked news