राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी समुद्री यात्रा,... ... Aaj ki Taaza Khabar Live News Update: कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर का विवादित बयान, RSS की तुलना अलकायदा से की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी समुद्री यात्रा, कारवार बंदरगाह से पनडुब्बी में होंगी सवार

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से एक पनडुब्बी में सवार होकर विशेष समुद्री यात्रा करेंगी. राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. यह यात्रा भारतीय नौसेना की सामरिक क्षमताओं और समुद्री सुरक्षा व्यवस्था के महत्व को रेखांकित करती है.

बताया गया है कि 67 वर्षीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पनडुब्बी में यात्रा करने वालीं देश की दूसरी राष्ट्राध्यक्ष होंगी. यह दौरा न सिर्फ ऐतिहासिक माना जा रहा है, बल्कि इससे भारतीय नौसेना के मनोबल और तकनीकी क्षमता को भी वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है. राष्ट्रपति के इस कार्यक्रम को लेकर नौसेना और प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.

Update: 2025-12-28 03:10 GMT

Linked news