वॉशिंगटन में 26 जनवरी को भारतीय समुदाय के योगदान... ... Republic Day Live: गणतंत्र दिवस पर संस्कृति मंत्रालय की झांकी में गूंजा ‘वंदे मातरम्’ का 150 साल पुराना स्वर

वॉशिंगटन में 26 जनवरी को भारतीय समुदाय के योगदान को सराहना

अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने 26 जनवरी 2026 को वॉशिंगटन में भारत का गणतंत्र दिवस घोषित किया है. उन्होंने राज्य के सभी निवासियों से अपील की है कि वे भारतीय और भारतीय-अमेरिकी समुदाय की उपलब्धियों को पहचानें और भारत गणराज्य तथा वॉशिंगटन राज्य के बीच मित्रता के स्थायी संबंधों का सम्मान करें.

गवर्नर फर्ग्यूसन ने कहा कि भारतीय समुदाय ने वॉशिंगटन राज्य के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. यह घोषणा भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय रिश्तों और लोगों से लोगों के जुड़ाव को दर्शाती है.

Update: 2026-01-26 05:31 GMT

Linked news