कोडीन कफ सिरप मामला: विभोर राणा को लाइसेंस सपा... ... Aaj ki Taaza Khabar: कोलकाता में बीजेपी का मार्च, बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन- पढ़ें 22 दिसंबर की बड़ी खबरें

कोडीन कफ सिरप मामला: विभोर राणा को लाइसेंस सपा सरकार ने दिया था: सीएम योगी

कोडीन कफ सिरप मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर सीधा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि विभोर राणा को कफ सिरप का लाइसेंस समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान दिया गया था. सीएम योगी ने यह भी कहा कि इस मामले में आरोपी आलोक सिपाही की अखिलेश यादव के साथ गिफ्ट देते हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं.

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने इस पूरे मामले में NDPS एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की है और अभियान अभी भी जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में 77 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

Update: 2025-12-22 10:07 GMT

Linked news