8 करोड़ की कोकीन जब्त! शिलांग कस्टम्स ने उड़ाया... ... Aaj ki Taaza Khabar: अमेरिका से अनमोल बिश्नोई को लाया जा रहा है भारत, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का है आरोपी- पढ़ें 18 नवंबर की बड़ी खबरें

8 करोड़ की कोकीन जब्त! शिलांग कस्टम्स ने उड़ाया त्रिपुरा ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, असम राइफल्स भी मैदान में उतरी

मेघालय के शिलांग कस्टम्स ने एक बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 800 ग्राम हाई-वैल्यू कोकीन जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह कार्रवाई पिछले एक महीने से चल रही इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर की गई थी. 17 नवंबर को वेस्ट अगरतला थाना क्षेत्र के जगतनाथ मंदिर के पास एक दोपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो पैलेट्स कोकीन बरामद हुई. एक आरोपी भागने लगा, जिसे असम राइफल्स की मदद से पकड़ लिया गया. शुरुआती जांच में यह पुख्ता हुआ कि ड्रग्स घरेलू सप्लाई के लिए लाई जा रही थी.

Update: 2025-11-18 15:18 GMT

Linked news