10 से 15 दिनों के अंदर जांच पूरी हो जाएगी- हिमंत... ... Aaj ki Taaza Khabar: अमेरिका से अनमोल बिश्नोई को लाया जा रहा है भारत, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का है आरोपी- पढ़ें 18 नवंबर की बड़ी खबरें
10 से 15 दिनों के अंदर जांच पूरी हो जाएगी- हिमंत बिस्वा सरमा
गायक ज़ुबीन गर्ग की मौत पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, अगर विदेश में कोई घटना होती है, तो बीएनएसएस की धारा 208 के तहत अभियोजन एजेंसी को गृह मंत्रालय या केंद्र सरकार से पूर्व अनुमति लेनी होती है. उस अनुमति के बिना, अदालत मामले का संज्ञान नहीं लेगी और मुकदमा आगे नहीं बढ़ेगा. आज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मामले को आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी है और इस अनुमति से हम समय पर आरोपपत्र दाखिल कर सकेंगे... हम 10 से 15 दिनों के भीतर जाँच पूरी कर लेंगे और 10 दिसंबर से पहले आरोपपत्र दाखिल कर देंगे..."
Update: 2025-11-18 14:18 GMT