हिजाब विवाद पर कांग्रेस का तीखा हमला: राशिद अल्वी... ... Aaj ki Taaza Khabar: अगर जानबूझकर किया तो माफी नहीं, शर्म आनी चाहिए.. हिजाब विवाद को लेकर नीतीश कुमार पर बरसे राशिद अल्वी- 18 दिसंबर की बड़ी खबरें
हिजाब विवाद पर कांग्रेस का तीखा हमला: राशिद अल्वी बोले—नीतीश कुमार माफी मांगें
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े वायरल हिजाब विवाद पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का तीखा बयान सामने आया है. अल्वी ने कहा कि अगर नीतीश कुमार बीमार हैं तो उन्हें इलाज कराना चाहिए और अगर उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया है तो उन्हें उस लड़की के घर जाकर माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने बेहद सख्त भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि इस घटना के बाद लड़की ने बिहार में नौकरी करने से भी इनकार कर दिया. अल्वी के बयान से सियासी माहौल और गरमा गया है और यह मुद्दा अब राष्ट्रीय राजनीतिक बहस का रूप ले चुका है.
Update: 2025-12-18 17:33 GMT