मुंबई BMC चुनाव: सुबह 9:30 बजे तक 7.12% मतदान,... ... Aaj Ki Taza Khabar: कृपया अपने शब्द हमारे मुंह में न डालें, I-PAC रेड केस में सुप्रीम कोर्ट का कपिल सिब्बल को सख्त जवाब

मुंबई BMC चुनाव: सुबह 9:30 बजे तक 7.12% मतदान, पोलिंग बूथों पर दिखी सेलेब्रिटीज़ की कतार

मुंबई में नौ साल बाद मेयर चुनने के लिए गुरुवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के लिए मतदान जारी है. सुबह 9:30 बजे तक 7.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. इस दौरान कई पोलिंग बूथों पर सेलेब्रिटीज़ और जानी-मानी हस्तियां वोट डालने पहुंचीं, जिससे मतदान को लेकर उत्साह नजर आया.

227 BMC वार्डों में सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5:30 बजे तक चलेगा. चुनावी मैदान में कुल 1,729 उम्मीदवार हैं. मुंबई में 1,03,44,315 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 55,16,707 पुरुष, 48,26,509 महिलाएं और 1,077 अन्य जेंडर के मतदाता शामिल हैं. मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नगर निगम क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. वोटों की गिनती शुक्रवार, 16 जनवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होगी और नतीजे उसी दिन आने की उम्मीद है.

Update: 2026-01-15 05:25 GMT

Linked news