Lawrence Bishnoi गैंग का कनेक्शन भारत सरकार से?... ... Aaj Ki Taza Khabar: Lawrence Bishnoi गैंग का कनेक्शन भारत सरकार से? कनाडा में RCMP रिपोर्ट में क्या-क्या? पढ़ें 14 जनवरी की बड़ी खबरें
Lawrence Bishnoi गैंग का कनेक्शन भारत सरकार से? कनाडा में RCMP रिपोर्ट में खुलासा
कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) की एक रिपोर्ट में Lawrence Bishnoi गैंग फिर से सुर्खियों में आया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह गैंग "भारत सरकार की ओर से काम कर रहा था" और इसका कनेक्शन भारतीय अधिकारियों से जोड़ा गया है. तीन पन्नों की इस गोपनीय रिपोर्ट में Bishnoi गैंग के कनाडा में फैलते अपराध नेटवर्क और हिंसक गतिविधियों का विवरण दिया गया है. RCMP के अनुसार, गैंग का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक या धार्मिक कारण नहीं बल्कि केवल “लालच” है, और यह गिरोह धमकी, ब्लैकमेल, ड्रग्स और टारगेटेड हत्याओं जैसी गंभीर घटनाओं में लिप्त है.
Update: 2026-01-14 14:14 GMT